Latest News

Sunday, 12 February 2017

विद्युत विभाग की लापरवाही से किसानों का बिल न आने से बढी चिन्ता

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद के खागा तहसील के ऐरायां विकास खण्ड के सुल्तानपुर घोष में विद्युत कनेक्शन के बावजूद बिल न आने से किसानों एवं ग्रामीणों कमो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत चकफतेह मोहम्मद, दावतपुर, चकदरोगा, लोहारन का पुरवा गांव में चार माह पूर्व किसानों ने कनेक्शन लिया था लेकिन आज तक उनके घरों में बिजली का बिल नहीं पहुंचा। सुल्तानपुर घोष में बिजली के बिल न आने से किसानों को चिन्ता है कि जो कनेक्शन लिये गये है वह गलत तो नहीं है। धीरे-धीरे समय ज्यादा हो रहा है। और भारी भरकम बिल न आ जाये और उसे जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन न काट दिया जाये इसे लेकर खासे परेशान है। किसानों का मानना है कि अगर सरकार द्वारा किसानों को कुछ माह के लिये फ्री बिजली दी जा रही है तो इसकी भी जानकारी विभाग के आलाधिकारियों को देना चाहिए। किसान परवेज आलम, रिजवान फकरूल हसन, रामआसर, रामप्यारे, शिवकिशोर आदि का कहना रहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा किसानों को भुगतना पड़ता है और बिजली का बिल भेजते नही और चेकिंग के दौरान भारी भरकम बिल बताकर विद्युत कनेक्शन अलग से काट दिया जाता है समय से बिल न आने पर किसानों से ही ब्याज वसूल किया जाता है जो कि गलत है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा अब किसान भुगतने को तैयार नहीं हैं उन्होंने कहा कि हर तरफ से किसानों को ही बलि का बकरा बनाया जाता है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News