फतेहपुर, शमशाद खान । सपा गठबन्धन के जिलाध्यक्षों ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय मे सम्पन्न हुई संयुक्त वार्ता मे बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा जहानाबाद तथा बिन्दकी और सदर विधानसभा के महात्मा गांधी महाविद्यालय मे पन्द्रह फरवरी को सम्पन्न होगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 फरवरी को हुसेनगंज और खागा विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष मे माहौल बनायेगें।
समाजवादी पार्टी कार्यालय मे सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह उर्फ अनिल सिंह गौतम ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया अखिलेश यादव जहानाबाद और बिन्दकी तथा शहर के महात्मा गांधी महाविद्यालय मे प्रत्याशियों के पक्ष मे 15 फरवरी को जनसभा को सम्बोधित करेगें। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को हुसेनगंज और खागा विधानसभा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष मे माहौल बनायेगे। उन्होंने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुलाम नवी आजाद 17 फरवरी को हुसेनगंज विधानसभा मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नरेश उत्तम भी इसी दिन खागा विधानसभा मे गठबन्धन के प्रत्याशी के पक्ष मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। इस मौके पर प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, मोईन खाॅन, स्वरूप राज सिंह जूली, ज्ञानेन्द्र यादव रहे।

No comments:
Post a Comment