Latest News

Sunday, 12 February 2017

दिव्यांगों ने भारत के नक्शे मे बैठ मतदाताओं को जगाने का लिया संकल्प

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कियाा गया जिसमे जिलेभर के दिव्यांग भारत के नक्शे मे बैठकर बढ़ चढ़कर मतदान करने का संकल्प लेते हुए गुब्बारे आसमान मे उड़ाकर आम जनमानस को मतदान करने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे., पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, पुलिस प्रेक्षक डा0 के0 कानन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। कार्यक्रम मे भारत के विशाल नक्शे मे बैठकर मतदान करने का संकल्प लिया तथा आम जनता को भी मतदान के लिये प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 23 फरवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी दिव्यांग बन्धु अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्हेाने कहा कि मतदान में सभी को बढ चढकर हिस्सा लेना है। उन्होने कहा कि दिव्यांग अपने को कमजोर न महसूस करें।  जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी मैदान में दिव्यांग बन्धुओं द्वारा अधिक से अधिक भाग लेने से समाज में एक अच्छा सन्देश जायेगा। उन्होने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिव्यांगो को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जायेगी, मतदान स्थल मे रैप की व्यवस्था, दिव्यांग को साथी मतदाता की सुविधा जो शारीरिक रूप से अक्षम है उन मतदाताओं को  बीएलओ व सुरक्षाकर्मी द्वारा मतदान करने मे सुविधा जो दिव्यांग बन्धु ट्राई साइकिल, व्हील चेयर के मतदाता है उन्हे पोलिंग बूथ के नजदीक जाने की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं रहेगी। मतदाता जागरूकता अभियान में गीत के माध्यम से लोगो को मतदान के लिये जागरूक किया गया। अभियान में दिव्यांग बन्धुओं ने कहा कि मतदाता को जगाना है दिव्यांग जनो ने ठाना है जीवन मे सुख हो या दुख बस हम तो जिये जायेगे वोट करेगे मिलकर हम सब भारत को भव्य बनायेगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, जिला विकास अधिकारी मिथेलश सचान, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी प्रीतिलता, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल यादव, जन कल्याण समिति के प्रबंधक राजेश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व दिव्यांग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News