Latest News

Sunday, 12 February 2017

चुनाव आयोग के विश्वास पर उतर कर दिखाऊगा खरा- उमेश

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में शान्तिपूर्ण ढंग से विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिये आयोग के निर्देश पर जिले मे आये नये पुलिस अधीक्षक ने आज पद भार गृहण कर लिया है।
 जनपद के नये पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह पद भार गृहण करने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुये कहा कि वह किसी प्रकार का दबाव नही मानते है उनका काम करने का तरीका ही अलग है। वह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी है और इसके पूर्व वह हरदोई, रामपुर, बुलन्दशहर बतौर पुलिस अधीक्षक तैनार रह चुके है। उन्होने कहाकि चुनाव आयोग ने जिस विश्वास के साथ उनको वहा पर भेजा है वह उनके विश्वास पर खरा उतर कर दिखायेगे। उन्होने कहा कि वह एसपी सिटी नोएडा, कानपुर, मुजफ्फर नगर के अलावा एसपी क्राइम लखनऊ चार बार रह चुके है उन्होने कहा कि मुझको काम पसंन्द है सलाम नही। अपराधों पर अकुंश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है उन्होने कहा कि अपने मतहतो के सहयोंग से वाक्षितों पर शिकंजा कसेगे। उन्होने कहा कि मीडिया पुलिस की तीसरी आंख है तथा पुलिस के साथ चोली दामन का रिश्ता है उन्होने कहा कि चुनाव कोई चुनौती नही है काम करने का नजरिया भर सही होना चाहिये सब कुछ सही ढंग से निपट जाता है उन्होने कहाकि अपराधो पर काबू करने के लिये नये तरीके से रणनीत बनायी जायेगी और इसके लिये सभी थानाध्यक्षो को दिशा निर्देश दिये जायेगे। उन्होने कहा कि जनपद में वह कानून का राज कायम करके दिखायेंगे और पीडित को हर कीमत में न्याय दिलाया जायेगा। उन्होने कहाकि अपराधी की कोई जाति नही होती है अपराधी सिर्फ अपराधी होता है उससे किसी प्रकार का समझौता करना पूरी तरह से बेइमानी है अपराधी को समाज के बीच में रहने का अधिकार नही है उसकी जगह सिर्फ जेल की सलांखो के पीछे है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News