फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री उत्तम ने युवाओं मे जोश भरते हुए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आहवान किया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम अंसारी एडवोकेट के आवास मे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बड़ी संख्या मे मौजूद कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उत्तम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने सारे वादों को तीन वर्षों मे पूरे करके दिखा दिया है और साथ ही सभी वर्गों के लिये जन कल्याणकारी योजनायें चलाकर लाभान्वित किया है इसलिए प्रदेश को और विकास की ओर ले जाने के लिए अखिलेश सिंह यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना होगा। वहीं वरिष्ठ सपा नेता वसीम अंसारी एडवोकेट ने अपने आवास मे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस भरोसे के साथ सपा व कांग्रेस गठबन्धन के प्रत्याशियों को उतारा है वह भरोसा टूटने नहीं पायेगा और सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ता ईमानदारी व लगन के साथ जुटा है निश्चित ही अखिलेश यादव सूबे के पुनः मुख्यमंत्री बनेगें। इस मौके पर लकी, शकूर राना राईन, शेख शमशाद अली, सउद अहमद, आसिफ, नसीम, आरिफ अंसारी, अनिल, कमलेश, मो0 नूर, अनीस राईन आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment