Latest News

Thursday, 16 February 2017

पीएम की जनसभा स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा स्थल का आज जिले के अफसरों समेत इलाहाबाद परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह यादव ने निरीक्षण किया। 
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को सदर विधानसभा क्षेत्र के राधानगर बाॅदा सागर रोड़ स्थित एफसीआई मैदान मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं वहीं प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा स्थल का इलाहाबाद परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह यादव , जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. समेत अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह यादव ने कहा कि सभा स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाये। उन्होने पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुये कहा कि जनसभा की वजह से सडक पर जाम की स्थिति से निजात पाने के लिये इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनो का रूड में परिवर्तन किया जाये जिसमें सभा स्थल पर पहुचने वाली को किसी मुशीबतो का सामना न करना पडे। इलाहाबाद परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशो का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिये। तथा सभा स्थल के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के कडे इन्तिजाम किये जाये। उन्होेने कहा कि हेलीपैड के आस पास के अलावा पूरे मैदान के गड्ढो को पुरवाया जाये। तथा वाहनो की पारकिंग भी व्यवस्था की जाये जिससे जनसभा स्थल पर पहुचने मे किसी को परेशानियों का सामना न करना पडे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News