Latest News

Thursday, 16 February 2017

वेलफेयर पार्टी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

फतेहपुर, शमशाद खान । वेलफेयर पार्टी आॅफ इण्डिया द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और 23 फरवरी को होने वाले मतदान मे अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। 
वेलफेयर पार्टी आॅफ इण्डिया के जिलाध्यक्ष कफील अहमद के नेतृत्व मे सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अस्ती प्रयागदासपुर मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें जिलाध्यक्ष कफील अहमद ने मतदाताओं से 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव मे बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के साथ अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया। श्री अहमद ने साथ ही मतदाताओं से आहवान किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। मतदान करने प्रत्येक मतदाता का अधिकार है और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है। इस मौके पर मजहर हुसैन, आफताब खाॅन, दयाशंकर, शिवकुमार, मो0 इरफान, रेहान, जमुना प्रसाद, राहुल साहू, रहीस खाॅ आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News