Latest News

Saturday, 4 February 2017

सपा से चन्द्र प्रकाश सहित एक दर्जन प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया

फतेहपुर, शमशाद खान । चैथे चरण मे हो रहे नामांकन के छठवें दिन सपा सहित अन्य दलों व निर्दलीय एक दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहा पुलिस के अधिकारी व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। 
विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन समाजवादी पार्टी के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी एडवोकेट ने अपने कांग्रेस गठबंधन के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष मे पहुंचकर आरओ, एआरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं जहानाबाद विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के अनूप श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया, अयाह शाह विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी देव कुमार उर्फ भोला पाल व निर्दलीय राजकुमार, हेमलता पटेल, बीएल राय, भोला नाथ ने दाखिल किया। हुसेनगंज विधानसभा से बहुजन संघर्ष पार्टी के शमशाद अहमद वहीं राष्ट्रीय लोकदल के पप्पू सिंह चैहान ने दूसरा नामांकन दाखिल किया। खागा सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी सुनील गौतम ने भी अपना दूसरा नामांकन पत्र दाखिल किया। बिन्दकी विधानसभा से अखिल भारतीय स्वराज्य दल से आचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, भारतीय सुभाष सेना से राम निवास निर्दलीय शिवबली व श्रीदेवी ने नामांकन पत्र दाखिल किये। पांचवे दिन सपा-कांग्रेस गठबंधन के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी समेत बारह लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि बसपा समेत दो प्रत्याशियों ने दुबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। बैरीकेटिगों पर पुलिस के जवान लगे रहे। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी नामांकन का घूम-घूमकर जायजा लेते रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News