Latest News

Saturday, 4 February 2017

चुनाव की सभी तैयारियां समय रहते प्रभारी अधिकारी करले पूरी- डीएम

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चुनाव तैयारियों को लेकर प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में पोस्टर बैलेट, ईवीएम, स्टेशनरी, प्रेक्षक व्यवस्था आदि के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य सौंपे गये है पूरे मनोभाव के साथ समय से कार्य करें। उन्हेाने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि वीवी पैड आदि के बारे मे मास्टर ट्रेनर द्वारा पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। उन्हेाने स्टेशनरी प्रभारी को निर्देशित किया कि आने वाले मतदान दिवस में स्टेशनरी की पूरी सामग्री थैले मे डाली जाये कोई भी सामग्री छूटने न पाये । उन्हेाने कहा कि एक-एक सामग्री का मिलान किया जाये। उन्होने प्रेक्षक व्यवस्था में प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी डाक बंगले की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाये। उन्होने कहा कि जनपद मे प्रेक्षक जल्द आने वाले है। उन्हेाने कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो मे किसी भी प्रकार की लापवाही क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद मे जहाॅ पुलिस बल ठहरेगी वहाॅ पर है शौचालय समय के अन्दर बनवा लिया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, निर्वाचन प्रभारी प्रेमप्रकाश, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News