फतेहपुर, शमशाद खान । भिटौरा विकास खण्ड के ग्राम बम्हरौली के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत से मिलकर गांव में व्याप्त बिजली संकट की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पूरे इलियास का पुरवा में लगा टंासफार्मर पिछले चार माह से खराब हैं विभाग द्वारा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाता है जो अत्यधिक लोड के कारण जल जाता है ऐसी स्थिति में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाये जाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीन दिन के अन्दर नया ट्रांसफार्मर निर्धारित क्षमता का नही लगवाया जाता तो सभी ग्रामवासी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू सहित प्रवान सरफराज हुसैन, सुहैल अहमद, अय्यूब अली, मो, वसी रामचन्द्र मो, तौफीक, अब्दुल हमीद, अशफाक अली, फारूक रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment