फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सकुशल व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव ने थानाध्यक्षों, सिपाहियों व हेडकांस्टेबिलों के साथ बैठक कर उन्हे दिशा निर्देश दिये। 23 फरवरी को होने वाले मतदान को कैसे सकुशल सम्पन्न कराया जाये को लेकर पुलिस लाइन सभागार में एसपी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों का बराबर भ्रमण करे। साथ ही बाहर धूम रहे शांतिरों को चिहिन्त कर उन पर कार्यवाही करे जिससे मतदान को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। श्री यादव ने कहा कि सभी लोग चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन न होने दें। उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे। बैठक में उपस्थित हेडकास्टेबिल व सिपाहियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वह थाने में चुनाव रजिस्टर का बराबर औलोजन करे थाना क्षेत्र में कितने असलहे थे कितने जमा हुए के बारे में रजिस्टर तैयार रखे और थानाध्यक्ष को अवगत कराये। इसके अलावा थानों के हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा जिला बदर, वांछितों वारंटियों के बारे में जानकारी रखे कभी भी उनसे जानकारी ली जा सकती है। श्री यादव ने निर्देश दिये कि जिन पुलिस कर्मियों की जहां भी डूयूटी लगाई गयी है वह समय से अपने तैनाती स्थल पर पहुंचे इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न करे। उपस्थित थानाध्यक्षों को आदेश दिया की वह ज्यादा से ज्यादा समय क्षेत्र में दे और लोगों से मिल गांवों के माहौल के बारे में जानकारी लेते रहे। खासकर संवेदनशील गांवों पर पैनी निगाह रखे। गड़बड़ी की आशंका पर 107/116 की कार्यवाही करते हुए उन्हें पाबंद करे। साथ ही ग्रामीणों से बराबर सम्पर्क बनाये रखे। इस मौके पर सीओ थरियांव कपिल देव सिंह सहित समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment