Latest News

Friday, 3 February 2017

पुलिस के कड़े पहरे मे एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न

फतेहपुर, शमशाद खान । इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक एमएलसी का चुनाव आज जनपद मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। इस चुनाव मे आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों मे कैद हो गया है। एमएलसी चुनाव के लिए जनपद मे कुल चैदह मतदान केन्द्र बनाये गये थे।
इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक एमएलसी के चुनाव मे कुल आठ प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे थे। इस चुनाव के लिए चैदह मतदान केन्द्र बनाये गये थे जिसमें राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर, तेलियानी विकास खण्ड, भिटौरा विकास खण्ड, एचएन बहुगुणा इण्टर कालेज हुसेनगंज, बहुआ विकास खण्ड, असोथर विकास खण्ड, बिन्दकी तहसील, अद्याशरण इण्टर कालेज जहानाबाद, अमौली विकास खण्ड, धाता तथा मलवां विकास खण्ड शामिल है। इन सभी मतदान केन्द्रों मे सुबह आठ बजे से मतदान सिलसिला जारी हुआ जो शाम चार बजे तक चलता रहा। इन सभी मतदान केन्दों मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News