Latest News

Friday, 3 February 2017

चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल ने भांजी लाठियां

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी 23 फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज पांचवे दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। हद तो तब हो गयी जब पटेल नगर चैराहे पर मुस्तैद केन्द्रीय पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जुलूस ले जाने से रोकने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए बैरीकेटिंग तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस के जवानों को मजबूरन लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस की लाठियां चटकते ही पूरे चैराहे पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया तथा काफी देर तक सड़क मे यातायात ठप हो गया था।
जिले की सभी 6 विधानसभा मे आगामी 23 फरवरी को सम्पन्न होने वाले मतदान के लिए भाजपा के प्रत्याशियो ंने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। भाजपा के कार्यकर्ता पटेल नगर चैराहे पर नारेबाजी करते हुए बैरीकेटिंग तोड़कर कचेहरी परिसर तक जाने का प्रयास कर रहे थे किन्तु वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अन्दर से मना कर रहे थे किन्तु कार्यकर्ता चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने पर तुले हुए थे जिसको लेकर पुलिस बल को मजबूर होकर हल्का पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस बल द्वारा लाठियां भांजते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे भगदड़ मच गयी और चैराहे पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया तथा काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद मे पुलिस के जवानों ने चैराहे पर इर्द गिर्द घूम रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को बैरीकेटिंग से लगभग सौ मीटर की दूरी पर रहने की चेतावनी देते हुए ठप यातायात व्यवस्था को बहाल किया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News