फतेहपुर, शमशाद खान । चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक एवं स्कूली बच्चे रैली के माध्यम से जागरूक कराया जा रहा है। उक्त बातें मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर मतदाता का अधिकार है कि वह अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनायें।
शुक्रवार को विकास भवन मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिसके तहत जिले के चुनाव की सारी जानकारी चुनाव आयोग को देगीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए उनके द्वारा जनपद मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महापर्व मे सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्यक करना चाहिए जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कुछ लोग चुनाव के वक्त अपना मताधिकार न कर प्रत्याशियों के प्रति आक्रोश जताते हैं लेकिन यह गलत है। मतदान हर मतदाता को करना चाहिए चाहे नोटा ही मे करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधियों से आक्रोश व कुछ अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए मतदान का बहिष्कार करते हैं लेकिन यह पूरी तरह से गलत है ऐसे लोग अपने गुस्से को इजहार करने के लिए यदि किसी दल को वोट नहीं करना चाहते तो ऐसे लोग मतदान के दिन बूथ मे जाकर नोटा वाला बटन दबाकर अपना आक्रोश जाहिर कर सकते हैं। ऐसा करने से उनका आक्रोश चुनाव आयोग के सामने आयेगा इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़, नाटक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकालकर किया जा रहा है और मतदान से पहले भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment