फतेहपुर, शमशाद खान । नामांकन के चैथे दिन भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह के समर्थकों व पुलिस कर्मियों मे झड़प हो गयी जिस पर प्रशासन ने तत्काल मामले को शांत करा दिया। बातते चले कि नामांकन के चैथे दिन भाजपा के सदर प्रत्याशी विक्रम सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने आये थे और उनके समर्थक बाहर खड़े थे इसी बीच अयाह शाह विधानसभा के सपा प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद पाल के साथ प्रस्तावकों के अलावा तीन अन्य सपा नेता अन्दर चले गये जिसको देखकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भड़क गये और पुलिस कर्मियों पर सत्ता पक्ष के नेताओं को प्रस्तावक से अतिरिक्त जाने का आरोप लगाते हुए तू-तू मै-मै होने लगी। पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी इसकी सूचना जब पुलिस के अधिकारियों को लगी तो तत्काल सपा प्रत्याशी के साथ अन्दर गये अतिरिक्त नेताओं को बाहर लाया गया जिस पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक शांत हो गये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment