Latest News

Saturday, 4 February 2017

पार्वती कानवेण्ट स्कूल के वार्षिकोत्सव मे बच्चों ने जमकर मचाया धमाल

फतेहपुर, शमशाद खान । पार्वती कानवेण्ट स्कूल के वार्षिकोत्सव मे बच्चों ने जमकर धमाल मचाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आईटीआई रोड़ स्थित पार्वती कानवेण्ट स्कूल मे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार डा0 ओम प्रकाश अवस्थी ने किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने दीप परिज्वलित एवं वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। वहीं वार्षिकोत्सव मे नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, धा-धा धरती, स्वागत गीत, राजस्थान लोकनृत्य, पापा ओ मेरे पापा, माॅ ओ माॅ, गुलराती लोकनृत्य, देशभक्ति, कवि गोष्ठी के अलावा बेटी बचाओं एवं बाल मजदूरी जैसे नाटक प्रस्तुती के साथ 33 कार्यक्रम बच्चों द्वारा मंच पर प्रस्तुत किये गये जिसे देखकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे उपस्थित बड़ी संख्या मे अभिभावकों की तालियों की गडगडाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम मे उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिक्षा मे मेधावी बच्चों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकृष्ण कुमार द्विवेदी, डा0 चन्द कुमार पाण्डेय, प्रदीप गर्ग, समीर त्रिवेदी, अनुराग मिश्रा, पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी के अलावा बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के प्रबन्धक मनोज त्रिवेदी व प्रधानाचार्या अर्चना त्रिवेदी ने आये हुए अतिथियों का अभार प्रकट किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं मे रोली पाठक, सिखा सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, रश्मि सचान, मोनिका सैनी, रंजना सिंह, ज्योती गुप्ता, सीमा पाल, नीतू शर्मा, गुलशन कुमार, सोनी आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News