Latest News

Saturday, 4 February 2017

विकास से वंचित गांव के लोग उठाने लगे वोट न करने की आवाज

फतेहपुर, शमशाद खान । वर्षों से विकास से वंचित गांव के लोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान न करने की आवाज उठने लगी है वहीं जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों पर जनपद मे शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। आज विकास से वंचित नगर पालिका क्षेत्र के ढकौली गांव के मिल्ला कुरिया गांव के लोगों ने रोड़ नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर वोट न डालने की चेतावनी दी।
शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के सथरियांव (ढकौली) के ग्राम मिल्ला कुरिया के निवासियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की उपेक्षा से आक्रोशित होकर चुनाव मे वोट न देने की आवाज उठाते हुए रोड़ नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर मतदान न करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी स्कूल न जाकर गांव की रोड़ बनाये जाने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों का कहना रहा कि जब से उक्त गांव नगर पालिका मे जुड़ा है तब से गांव का कोई विकास नहीं हो रहा है। मुख्य मार्ग से गांव के अन्दर जाने वाला मार्ग वर्षों से कच्चा है जिसके चलते अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही गांव की महिलाओं ने कहा कि रोड़ न बनने की वजह से उनकी बेटियों की शादी भी नहीं हो रही है जो लोग रिस्ते के लिए आते हैं कच्चे मार्ग को देखकर शादी से मना कर देते हैं जिससे पूरे गांव के लोगों मे राजनैतिक दलांे के प्रत्याशियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है जिसके चलते गांव के सभी लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक गांव की रोड़ नहीं बनेगी तब तक वह किसी भी चुनाव मे अपने मतदान का प्रयोग किसी भी हाल मे नहीं करेगें। इस मौके पर दयालु दीक्षित, रेखा देवी, गुड्डू दीक्षित, अनिल साहू, बनसिया, चांदनी, माया देवी, राममिलन, मंगल, नन्हा, कामता प्रसाद, श्यामबाबू, उमा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News