फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे अपराधियों पर नजर रखने के लिए आज जिलाधिाकरी सेल्वा कुमारी जे. व पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की अवैध सामग्री किसी भी हाल मे बन्दियों तक न पहुंच पाये।
शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व पुलिस अधीक्षक बलिकरन यादव ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि टेलीफोन/मोबाइल, अवैध सामग्री आदि बाहर की अन्दर नही मिलनी चाहिये समय-समय पर अपने द्वारा निरीक्षण किया जाये हर अपराधिक व्यक्ति पर निगाह रखी जाये। उन्होने कारागार मे साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता अािद पर विशेष ध्यान देने के लिये निर्देशित किया। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल उनसे व पुलिस अधीक्षक को सूचित कर सकते है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल सहित सम्बन्धित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे।

No comments:
Post a Comment