फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को लेकर डा, युगराज सिंह महाविद्यालय मे शुरू मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण आज भी जारी रहा। अधिकारी प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे। उन्होने कहा कि अगर किसी कार्मिक कर्मचारी को कोई दिक्कत होती है तो मास्टर ट्रेनर से जानकारी ले लें। कोई कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित नहीं रहेगा। अनुपस्थित पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। और इसमें सभी लोग पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम के बारे में जानकारी दीं इसके अलावा मशीन को चलाने से लेकर सील करने की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक कृषि प्रसार जीसी कटियार ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से कहा कि कोई भी दिक्कत हो या समझ में न आये तो उसकी जानकारी कर लें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment