Latest News

Saturday, 4 February 2017

आधारकार्ड मे अवैध उगाही करने वालों पर होगी कार्यवाही

फतेहपुर, शमशाद खान । आधार कार्ड के बनाने में मनमानी रकम वसूल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश शासन ने दिये हैं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आधार कार्ड बनाने के लिये लोगों में जागरूकता फैलाने व निर्धारित शुल्क की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है। शासन से आये पत्र में इस बात का हवाला दिया गया है कि अभी भी बड़ी संख्या में आधार कार्ड लोगों के नहीं बने है। ऐसी दशा में लोगों के बीच आधार कार्ड बनवाने की निर्धारित की गयी धनराशि को भी बताया जाये। आधार प्रिंट ब्लैक एण्ड व्हाइट के लिये 10 रूपये, कलर आधार प्रिंट के 20 रूपये, प्लास्टिक आधार कार्ड के 30 रूपये नाम पता जन्मतिथि तथा मोबाइल संख्या में सुधार 25 रूपये तथा वायोमेट्रिक अपडेट के लिये 25 रूपये निर्धारित किया गया है। इससे अतिरिक्त शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करने का प्राविधान है। भारत सरकार के इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय के सहायक महानिदेश्क्ष ने जिलाधिकारी को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News