Latest News

Saturday, 4 February 2017

मौसम बदलते ही बीमारियों ने पसारे पैर

फतेहपुर, शमशाद खान । करवट बदलते मौसम के चलते नगर व आस-पास के क्षेत्रों में जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं वही ंसंक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिये है। विगत एक सप्ताह से मौसम में अचानक आये बदलाव की वजह से विन में तेज धूप व गर्मी तथा शाम होते ही मौसम सर्द हो जाने के कारण लोग सर्दी-खासी जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे है। सरकारी अस्पताल व प्राइवेट क्लीनिकों में रोगियों की लम्बी लाइन लग रही हैं दूसरी ओर मौसम के चलते क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं सहालग के माहौल् में दिनचर्या व खान-पान में गड़बड़ी के चलते मौसम के प्रभाव में आकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे है। इस स्थिति में डाक्टरों की चांदी हो गयी हैं प्राइवेट क्लीनिकों में रोगियों की लम्बी लाइन लग रही है। सरकारी अस्पताल में भी रोगियों की संख्या बढ़ गयी हैं विगत एक सप्ताह से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम में एहतियात बरते जाने की हिदायत दी है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News