कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता फूलबाग बिजली स्टेशन पर गुरूवार को चार माह से बकाये वेतन की मांग को लेकर जहां संविधा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने हंगामा किया वहीं ठेकेदार का पुतला फूंकने की कोशिश की। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले सात माह में केवल दो माह का ही पैसा दिया गया है, यहीं नही ठेकेदार और सुपरवाईजर मिलकर संविदा कर्मचारियों का शोषण कर रहे है।
फूलबाग बिजली स्टेशन पर बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि त्योहार सिर पर है और वेतन न मिलने से उनके घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है ऐसे में ठेकेदार विष्णु शुक्ला सुपरवाइजर सुधांषू व राजकिशन कर्मियों का शोषण कर रहे है और वेतन नही दे रहे है, जबकि उन्हे पैसा पहुंच रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि यहा डेढ सौ संविदा कर्मचारी है जिनका पैसा रोक कर ठेकेदार उन्नाव में ऐ0बी0सी0 कंडेक्टर का ठेका ले रहा है और वहां 35 लाख स्क्योेरिटी जमा कि है जबकि यहां पैसा मांगने पर वह कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। वहीं ठेकेदार का पुतला फूंकने से पहले मौेके पर मौजूद सुपरवाईजर सुधांशू व राजकिशन के पुतला तोड-ताड कर फेंक दिया जिसके बाद संविदा कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मियों ने कहा कि यदि होली पर्व से पहले उन्हे बकाया वेतन नही दिया जायेगा तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की ही होगी। मौके पर जीतू, पप्पू, इरफान, मो0 वसीम, अमित रावत, संजय, शंकर अवस्थी, चन्द्र शेखर, अशोक सिंह, रजनीश पाल, रमन कुमार, नईम, अजय कुमार, अनिल, इम्तियाज, रवि कुमार, सोनू मौर्य, दीपक कुमार, अंकित वर्मा, अजय गौड, मो0 रहीश आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment