Latest News

Thursday, 23 February 2017

विकास से वचिंत गांव के लोगो ने चार घण्टे तक मतदान का किया बहिष्कार

फतेहपुर, शमशाद खान । विकास से वचिंत खागा विधानसभा क्षेत्र के टेसाहि खुर्द के गांव के ग्रामीणो ने मतदान न करने का बहिष्कार किया। जिसके चलते गांव के बूथो में ग्यारह बजे तक मतदान नही हो सका। इसकी सूचना अधिकारियो को मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह पहुचकर विकास से वचिंत ग्रामीणो से वार्ता की जिसके बाद प्रशासन के घण्टो प्रयास के बाद भी नाराज ग्रामीणो ने मतदान करने का बहिष्कार करते रहे। लेकिन गांव के कुछ बुजुर्ग एवं अधिकारियो का प्रयास रंग लाया और गांव के बूथ में प्रातः ग्यारह बजे के बाद मतदान प्रारम्भ हुआ जिसके बाद वोट की चोट करने वालो की लाइन लग गयी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News