Latest News

Thursday, 23 February 2017

जुलाई ये नये सत्र को शुरू करने की तैयारी

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता  इस बार विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देरी से शुरू हो रही है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू करने के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है और तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार यूपी बोर्ड से संबद्ध प्रदेशभर के 24 हजार से ज्यादा राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों का शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।।
        बताते चले कि शिक्षा प्रणाली के तहत दो वर्ष पहले तक यूपी बोर्ड का सत्र जुलाई से ही शुरू होता था, लेकिन पूर्व माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली ने इस नियम को बदलते हुए सीबसीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड का सत्र भी बदल दिया और अप्रैल से कर दिया था। सत्र बदलने के कारण परेशानी भी हुई और इस बार पुनः जुलाई माह में नए सत्र को शुरू करने के लए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बताया जाता है कि आवश्यक संशोधन के साथ नई व्यवस्था सत्र 2017-18 से ही लागू कर दी जायेगी। दूसरी तरफ अभिभावकों ने भी सत्र को जुलाई से ही प्रारम्भ करने को समर्थन दिया। फिलहाल चुनाव के कारण बोर्ड परिक्षाओं में देरी हुई है, फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा 19 मार्च से शुरू होंगी जो 21 अप्रैल को समाप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News