Latest News

Thursday, 23 February 2017

सडके बन गयी पार्किंग स्थल

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता  पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियो की अनदेखी से शहर में जाम और यातायात व्यवस्था चरमराती जा रही है। जहां सडकों पर अवैध कब्जे है तो दूसरी तरफ सडकों और चौराहो पर ठेले, फल व खान-पान की समग्री बेचने वालो का राज चलता है और पुलिस वूसली के चक्कर में किसी से कुछनही कहती। मेस्टन रोड बीच सडक पर लोगो ने पार्किंग बना ली है और यही स्थित अब मूलगंज चौराहे से नई सडक की भी बन गयी है।
         शहर की अतिव्यस्त सडक नई सडक पर लोगो ने बीच सडक को ही पार्किंग बना ली है। वहीं इस रोड पर स्थित होटल में आने वाले लोगो, क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने अपनी कारे बीच सडक में खडी करने का अडडा बना लिया है। सत्तापक्ष के दबाव के कारण यहां पुलिस भी कुछ नही कर पाती है। यह सडक लगभग 16 घण्टे व्यस्त रहती है। इससे भी ज्यादा मेस्टनरोड के हालत खराब है। सडक छोटी होने के बावजूद यहां बीचरेाड पर बनी अवैध रूप से पार्किंग के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। यहंा दुकानदारों की माने तो बीच सडक पर खडी होने वाली काले किसी दुकानदार, व्यापारी या ग्राहक की नही है यह गलियों में रहने वाले लोगो की कारे है जो सडक के बीच में पार्किंग मानकर खडी करते है। वहीं कुछ कारें तो एैसी है कि जो महीनो से नही निकाली गयी है। इन दोनो क्षेत्रों में यातायात की व्यस्तता अधिक होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है और यातायात विभाग के अधिकारी या स्थानीय पुलिस इसे देखकर भी अनदेखा कर देती है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उनके ग्राहकों को गाडी खडी करने का स्थान नही मिलता जिससे उनका व्यापार प्रभावित होता है। व्यापारियो ने कहा यदि बीच सडक पर पार्किंग समाप्त करवा दी जाये तो आने वाले ग्राहको की गाडियां सडक किनारे लग सकती है और ऐसे में जाम की समस्या से भी निजाद मिल जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News