Latest News

Thursday, 23 February 2017

प्लांट की सफाई के साथ मशीनो को ठीक करने का काम शुरू

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता  लंबे समय से भाऊसिंह स्थित कूडा प्लांट में उपापोह की स्थित समाप्त होती दिखाई पड रही है। यहां आईएलएफएस कंपनी द्वारा प्लांट की सफाई के काम के साथ बंद पडी मशीनों को ठीक कराने का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि इस कूडा प्लांट में मई से बिजली बनने का काम भी शुरू हो जायेगा जबकि उससे पहले खाद बनने का काम शुरू हो जायेगा।
         भाऊपुर स्थित कूडा प्लांट का पहले ऐटूजेड कम्पनी के साथ अनुबन्ध था लेकिन कार्य ठीक प्रकार से न होने के कारण एटूजेड कंपनी से अनुबंध टूट गया था, जिसके बाद दो वर्षो से यह प्लांट पूरी तहर से बंद हो चुका था। एक बार फिर इस प्लांट को चलाने के लिए आईएलएफएस कम्पनी से अनुबंध हुआ है और इस कंपनी द्वारा प्लांट चालू कराने के लिए काम शुरू कर दिया है। कंपनी द्वारा सफाई का कार्य शुरू कराया गया है जबकि बंद मशीनों को भी ठीक कराने का कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही नई मशीनों को भी खरीदा जायेगा। नगर निगम अधिषाशी अभियन्ता के अनुसार मई माह में इस प्लांट पर बिजली बनने का काम शुरू हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News