Latest News

Wednesday, 1 February 2017

सपा गठबंधन व भाजपा प्रत्याशियों समेत सात ने दाखिल किया नामांकन

फतेहपुर, शमशाद खान । चैथे चरण के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन सपा, भाजपा व सपा कांग्रेस गठबंधन व रालोद समेत निर्दलीय कुल सात प्रत्याशियों ने आरओ, एआरओ के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे दिन भी कचेहरी मे खाकी का खास पहरा रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्याशियों को जांच पड़ताल के बाद नामांकन कक्ष मे प्रवेश दिया गया। 
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन के तीसरे दिन निर्धारित समय पूर्वान्ह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही जिसमे सबसे पहले बिन्दकी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह पटेल ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष मे पहुंचकर आरओ, एआरओ के समक्ष पर्चा दाखिल किया। वहीं इसी विधानसभा से रालोद प्रत्याशी पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं अयाह शाह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता अपने समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। वहीं हुसेनगंज विधानसभा से सपा-कांग्रेस गठबन्धन की प्रत्याशी ऊषा मौर्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह जहानाबाद विधानसभा से सपा प्रत्याशी व विधायक मदन गोपाल वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया व राष्ट्रीय लोकदल से पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय ने पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा से किसी भी दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया जबकि निर्दलीय के रूप मे जेपी सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया जबकि खागा विधानसभा से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र तीसरे दिन नहीं दाखिल किया। तीसरे दिन सपा, भाजपा व सपा कांग्रेस गठबंधन के अलावा रालोद एवं निर्दलीय कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर मे नामांकन की व्यवस्था को देखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगाह रही और थोड़ी-थोड़ी देर मे अफसरों द्वारा निरीक्षण किया जाता रहा। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बैरीकेटिंग, आरओ कक्ष सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन से ही कार्य किया जाये जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अगर कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी दी जाये। निर्धारित समय पर ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो, न पहले न बाद मे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News