फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी जिसमें कार्यकर्ताओं को सभी विधानसभाओं मे प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाने का आहवान किया गया है।
बुधवार को शहर के मुराइन टोला मे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक जिलाध्यक्ष शिवकिशोर प्रजापति की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे बड़ी संख्या मे पिछड़ा वर्ग समाज के लोग शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवकिशोर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं ने आहवान किया कि पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए तेजी के साथ जुटकर प्रचार-प्रसार मे लग जाये जिससे प्रत्याशी को भारी मतों से विजय हासिल हो। उन्होंने कहा कि पिछड़ो का हित केवल समाजवादी पार्टी मे है इसलिए सभी पिछड़ा वर्ग समाज के लोग सपा व कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संरक्षक/प्रदेश महासचिव रामाश्रय प्रजापति ने सपा सरकार के कार्यकाल मे मुख्यमंत्री द्वारा किये गये कार्यों का बखान कर बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी से दागी लोगों को बाहर करके एक मिशन कायम किया है और उनकी योजनाओं का लाभ समाज के सभी गरीब, कमजोर, दलित, शोषित, वंचित लोगों को मिल रहा है इसलिए पिछड़ा वर्ग समाज गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम करें जिससे अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बन सके। इस मौके पर पन्चूराम यादव, सर्व श्री मोहनलाल मौर्या, सुरेन्द्र सिंह यादव, विनोद प्रजापित, पे्रेम चन्द्र प्रजापति, रामविशाल प्रजापति, छविनाथ पाल, सुनील सविता, सूरजदीन विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रजापति, सीताराम प्रजापति, ओम नारायण, रवीन्द्र निषाद, शारदा यादव आदि बड़ी संख्या मे पिछड़ा वर्ग समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment