फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मे आज बसंत पंचमी के पर्व पर ज्ञान मंदिर और रघुवंशपुरम मोहल्ले मे स्थित सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज मे मां सरस्वती की जयन्ती मनायी गयी जिसमें मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी।
शहर मे आज बसंत पंचमी के पर्व पर राधानगर मोहल्ले मे स्थित जय मांग सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में बड़े ही भक्तिभाव से विद्या दायिनी का हवन पूजन एवं अर्चना की गयी। इस अवसर पर मौजूद स्कूल के प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने बोलते हुए कहा कि मां सरस्वती वाणी की लक्ष्मी है उनकी पूजा अर्चना करने से समाज के लोगों को सारे पापों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की देवी को प्रति दिन नमन करने से विद्यार्थियो को उनके मुकाम का लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियो से अपील करने हुए कहा कि सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने तथा अपने भविष्य को उज्वल बनाने के लिए मां सरस्वती की निरंतर पूजा अर्चना करे। वहीं रघुवंशपुरम मोहल्ले मे स्थित सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज मे मां सरस्वती की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए उनका मंगल गीत वर दे वीणा वर दे, शरण मे आयंे हम तुम्हारे, हे शारदे मां, हे शारदे मां, हमे तार दे मां का सामूहिक गान गाकर अपने जीवन को सफल बनाने की कामना की। इस अवसर पर मौजूद कालेज के प्रबन्धक राकेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि सभी छात्र एवं छात्राओं को मां सरस्वती की आराधक बनना चाहिए तथा उनको आर्शिवाद लेना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवबाबू समेत पूरा स्टाप मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment