फतेहपुर, शमशाद खान । हुसेनगंज कस्बे में जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने के चलते प्रदूषित पानी लोगों के घरों में पहुॅच रहा है। जिसके चलते लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। आलम यह है कि लोग बीमारी के प्रति भयभीत है। बताते चलें कि कस्बे में पेयजल की आपूर्ति नलकूप के द्वारा की जाती है। जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइनों से लोगों के घरों में पानी पहुॅच रहा है। कई बार कस्बा वासियों ने इस समस्या की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। लेकिन पाइप लाइनों के दुरूस्त न होने से कस्बे के लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। पाइप लाइन लीकेज होने से हो रही प्रदूषित पानी की सप्लाई से लोगों में नाराजगी भी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या के निराकरण न होने से आ रहे प्रदूषित पानी को कस्बे के लोग पीने को मजबूर हैं लोगों का ये भी कहना है कि प्रदूषित पानी पीने से बीमारियों का भी भय व्याप्त है। वहीं जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता पीके यादव से इस सम्बन्ध में बात की गई तो उनका कहना रहा कि शीघ्र ही पाइप लाइन को दुरूस्त करा दिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment