फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के नामांकन के चौथे दिन आज सपा, भाजपा, रालोद प्रत्याशियों समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा से कड़े इंतजाम रहे। प्रत्याशी व चार प्रस्तावकों को ही गहन निरीक्षण के बाद नामांकन कक्ष मे दाखिल किया गया।
नामांकन के चैथे दिन कलेक्ट्रेट परिसर छावनी बना रहा। नामांकन करने आये प्रत्याशी कड़ी सुरक्षा के बीच से होकर नामांकन स्थल तक पहुंचे प्रत्याशी व चार प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। इन प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा के कक्ष मे जाकर नामांकन दाखिल किया। अयाह शाह विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, सदर भाजपा से विक्रम सिंह व रालोद से विक्रम सिंह लोधी ने पर्चा भरा। खागा सुरक्षित से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पासवान व कम्युनिस्ट पार्टी से हीरालाल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं हुसेनगंज से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पप्पू सिंह चैहान व कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राकेश प्रजापति ने नामांकन दाखिल किया। जबकि अयाह शाह विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता पटेल व सदर से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी गया प्रसाद का नामांकन पत्र मे कमी होने पर कैंसिल कर दिया गया। निर्धारित समय से शुरू हुए नामांकन मे जिन विधानसभाओं से नामांकन दाखिल हुए उनके तो कुछ चहल कदमी रही जबकि चैथे दिन बिन्दकी विधानसभा से एक भी नामांकन नहीं दाखिल किये गये। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रत्याशी लोगों का हुजूम लेकर कचेहरी तक नहीं पहंुच सके।

No comments:
Post a Comment