Latest News

Saturday, 18 February 2017

पीएम के आगमन को लेकर केन्द्रीय सुरक्षा बल ने किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । देश केे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल (आज) मण्उी समिति के करीब सम्पन्न होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन के अलावा केन्द्रीय पुलिस ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त रखने के लिए रेलवे स्टेशन मे जबरदस्त चेंकिन अभियान चलाया गया। सभा स्थल के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस बल के अलावा आज एसपीजी की टीम ने सभा स्थल के अलावा आसपास के इलाके की सघन चेंकिग किया।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल (आज) शहर के मण्डी समिति के समीप सम्पन्न होने वाली चुनावी जनसभा मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे सभा स्थल का बाराकी मे जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रैली मे किसी प्रकार की गडबड़ी न होने पाये इसके लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस के अलावा केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है तथा मंच के चारों तरफ पुलिस अधिकारियों को लगाया है और जबरदस्त बैरी केटिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि इतने कड़े इन्तिजाम किये गये हैं कि परिन्दा भी पर नहीं मार सकता है। उन्होंने काह कि सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है तथा सघन तलाशी के बाद ही सभा स्थल के अन्दर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News