फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जाने को लेकर आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पनी को माडल बनाकर मतदाताओं को सुविधा दिये जाने को लेकर निरीक्षण किया।
आदर्श मतदान केन्द्र लाल बहादुर शास्त्री पनी मे जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्दों मे हर तरह की सुविधा होनी चाहिए जिसमें बिजली, पानी, साफ, सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि मतदाताओं को ंअसुविधा न हो। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिये बूथ मे रैम्प अति आवश्यक है और दिव्यांग मतदाताआंे को बूथ मे लाने के लिये ट्राई साइकिल की व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्र मे प्रतीक्षालय व सहायता केन्द्र भी बनवाया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार सरोज, लाल बहादुर शास्त्री बलिका इण्टर कालेज केे प्रबन्धक विपिन बिहारी शहन जिला सूचना अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र शरन सिम्पलन आदि रहे।

No comments:
Post a Comment