Latest News

Saturday, 18 February 2017

बाबा अब्दुल शकूर शाह का 49वां सालाना उर्स मे अकीकत मंदों ने मांगी मुराद

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पनी मोहल्ले मे शनिवार को हजरत बाबा अब्दुल शकूर शाह रहमत अल्लेह के 4़9वें उर्स मुबारक का आयोजन बाद नमाज ईशा किया गया। उसके दौरान हाफिज कारी अल्ताफ रजा नूरी ने कुरान पाक की तिलावत कर जल्से का आगाज किया जिसमें शहर के शायरों के अलावा बाहर से आये मौलानाओं ने भी खिताब फरमाया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को सुबह की नवाज की बाद पीर साहब की मजार पर अल्ताफ हुसैन की सदारत मे चादर पोशी हुयी और सलाम पढ़ा गया जिसके बाद उर्स मे आये तमाम लोगांे ने लंगर चखा। उन्होनें बताया कि कल (आज) उर्स की दुआ की गयी जिसमें जनपद के अलावा अन्य जनपदों से अकीकत मंदों मे शिरकत कर दरगाह मे गुलपोशी कर दुआयंे मांगी। जिसमें देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआयें की जायेगी। इस दौरान नौसाद, इरफान फतेहपुरी, मुफ्ती समसुद्दीन, मौलाना रसीउद्दीन ने आला हजरत की शान मे कसीदे पढ़ें। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News