फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल (आज) शहर के मण्डी समिति मे होने वाली चुनावी जनसभा स्थल का केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भूमि पूजन किया तथा व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
देश के प्रधानमंत्री की कल (आज) सम्पन्न होने वाली चुनावी जनसभा की तैयारियों को लेकर केन्दीय मंत्री के अलावा मानवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष और रैली के प्रभारी नागेन्द्र गुप्ता ने सभा स्थल का जायजा लेते हुये रैली को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारियां बाटी। भूमि पूजन के बाद देश के प्रधानमंत्री का मंच सजाया गया तथा रैली मे आने वाले लोगो को बैठने को बेहतर व्यवस्था की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पंकज त्रिपाठी, डा0 देवाशीष पटेल, रघुवीर सिंह लोधी, नीरज सिंह राजकुमार लोधी, अर्पणा सिंह गौतम, पुष्पराज पटेल, बेलू मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, लालसिह चन्देल, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, रामलखन रावत, कुलदीप भदौरिया, नीलिमा सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment