फतेहपुर, शमशाद खान । दस वर्षो का वनवास काटने के बाद वरिष्ठ नेता एवं दो पूर्व ब्लाक प्रमुखों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के समक्ष भाजपा मे शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह गौतम 2017 मे भाजपा छोड़ी थी और दस वर्ष बाद पुनः अपने घर वापस लौट आये हैं।
शनिवार को शादीपुर चैराहे स्थित भाजपा कार्यालय मे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह गौतम व पूर्व ब्लाक प्रमुख जीतू सिंह गौतम सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के समक्ष भाजपा मे शामिल होकर चुनाव मे प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह गौतम तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार श्री गौतम भाजपा से पूर्व की हसवा विधानसभा से चुनाव लड़े थे इसके बाद बिन्दकी विधानसभा से बीकेडी से चुनाव लड़े थेा। तीसरे बार वह कांग्रेस से अयाह शाह विधानसभा से चुनाव लड़े थे तीनों बार सुरेन्द्र सिंह गौतम को बहुत कम मतों से पराजय का ही सामना करना पड़ा था। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने 2017 मे भाजपा छोड़ा था और दस वर्ष बाद वह पुनः अपने समर्थकों के साथ अपने घर मे वापसी कर ली है जिससे भाजपाईयों मे खुशी की लहर रही। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, लाल सिंह चन्देल सिंह, सन्तोष सिंह बाबुन, नीरज सिंह, बेलू मिश्रा, धनंजय द्विवेदी आदि रहे।

No comments:
Post a Comment