फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी नगर में करीब दर्जन भर कोचिंग सेंटर बिना पंजीकृत चलाए जा रहे है। इतना ही नहीं नौकिरियों के लुभावने वादे भी किए जा रहे है। इन केन्द्रों पर अंट्रेड शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही हैं ऐसे में सैकड़ों शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षा विभाग भी ऐसे केन्द्रों के खिलाफ कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। नगर के कुंवरपुर मार्ग, ललौली रोड, अस्पताल रोड में दर्जन भर कोचिंग सेंटर हैं कई कोचिंग सेंटर, पुलिस भर्ती, एसएससी, बैक, रेलवे सहित आईएएस, पीसीएस की परीक्षा पास कराने का दम भी भर रहे है। खुले हुए कोचिंग सेंटरों पर नजर डाले तो शिक्षा विभाग से पंजीकृत तक नहीं है। वह शिक्षित बेरोजगार के भविष्य के साथ खिलवाड़ समेत सरकार को राजस्व का भी चूना लगा रहे है। विभाग कभी भी ऐसे केन्द्रों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जिससे इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा हैं प्रतियोगी परीक्षा पास कराने की दम भरने वाले कोचिंग शिक्षक की योग्यता को भी नहीं जांच की जाती है। सैकड़ों युवा नौकरी पाने की लालच में खुले हुए कोचिंग सेंटरों में तैयारी करने लगते है। जो पढ़ाई के नाम पर तैयारी करने लगते है। जो पढ़ाई के नाम पर मोटी रकम खर्च कर रहे है। तैयारी कर रहे बेरोजगार छात्रों से बात की गयी तो किसी भी परीक्षा में सफल होने से इंकार किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment