Latest News

Tuesday, 7 February 2017

डीएम-एसपी अतिसंवदेनशील बूथों मे पहुंच परखी व्यवस्थाएं

फतेहपुर, शमशाद खान । शन्तिपूर्ण मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाये और उन्हे पांबद कर कार्रवाई की जाये मतदाताओं से कहा कि निर्भी क होकर अपने मताधिकारी का प्रयोग करें। उमरगहना में प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ का निरीक्षण करने के दौरान लकड़ी व गंदगी देख जिलाधिकारी भड़क गर्यी और नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व लकड़ी हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कुंवरपुर पनई इनायतपुर, उमरगहना अस्ता व चक्की के बूथों का निरीक्षण किया। मौजूद थानाध्यक्ष से कहा कि पांबद की कार्रवाई तेजी से की जाये। अतिसंवेदनशील बूथों में कोई भी शस्त्र लाइसेंस बाहर नहीं रहेगा। शत् प्रतिशत् लाइसेंस जमाकर सूचना दी जाये। उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की और कहा कि अगर कोई व्यक्ति मतदान के लिये डराता-धमकाता है तो उसकी जानकारी दी जाये जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध शस्त्रों व अवैध शराब की बिक्री व बनाने को लेकर गांव-गांव लोगों से सम्पर्क में रहे कहीं से कोई सूचना मिले तो सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। प्राथमिक विद्यालय उमरगहना में सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जतायी और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि विद्यालय की सफाई करायी जाये। वहां रखी लकड़ी आदि को हटवाने के आदेश दिये। यह भी कहा कि जिन लोगों के इपिक कार्ड नये बने है। उन्हे बीएलओ के माध्यम से बंटवा दिया जाये। अगर इपिक कार्ड न बांदे जाने की सूचना मिली तो सम्बंधित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान सम्बंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News