Latest News

Wednesday, 8 February 2017

मदर सुहाग स्कूल के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

फतेहपुर, शमशाद खान। विधानसभा चुनाव में सतप्रतिशत मतदान को लेकर बुधवार को शहर के मदर सुहाग इण्टर कालेज के छात्रों ने रैली निकालकर मतदाताओ को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्रो स्वच्छ मन से योग करो मताधिकार का प्रयोग करों जैसे स्लोगन व नारो से मतदाताओ को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संन्देश दिया। 
विधानसभा चुनाव मे ंशत प्रतिशत मतदान को लेकर बुधवार को शहर के मदर सुहाग इण्टर कालेज के छात्रों ने मतदाताओ  के प्रति जागरूता रैली निकाली। वर्मा चैराहा में प्रधानाचार्य मोहित सिंह चन्देल ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कक्षा 9 से 12 तक छात्र सामिल होकर लोगो को निडर होकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र का मजबूत बनाने का आहवन किया साथ ही 18 वर्ष आयु के छात्रो से आवाहन किया कि 23 फरवरी को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के साथ घर के सभी सदस्यो को बूथ तक ले जाकर मतदान अवश्य कराये। रैली वर्मा चैराहा से आईटीआई रोड, पटेल नगर चैराहा, पत्थर कटा चैराहा, मुराइनटोला, पीलू तले चैराहा आदि मार्गो से घूमते हुये विद्यालय में समाप्त हुयी रैली भ्रमण के दौरान छात्रो ने घर-घर अलख जगानी है ईवीएम मशीन पर बटन दबानी है स्वच्छ मन से योग करो मताधिकार का प्रयोग करो जैसे स्लोगन व नारो से मतदाताओ को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा, विनोद श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिह, मनोज श्रीवास्तव, ललित शर्मा आदि शिक्षक रैली के साथ-साथ चल रहे थे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News