फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी दल के प्रत्याशी चुनाव समर मे पूरी तरह से उतर गये हैं और मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष मे माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम मे समाजवादी पार्टी के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
बुधवार को बिन्दकी बस स्टाप रोड़ स्थित सिविल लाइन्स मे समाजवादी पार्टी के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी का मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सपा व कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे सपा के जिला प्रभारी उमाशंकर चैधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे सभी उम्मीदवार अखिलेश के चेहरे पर चुनाव जीतेगें बस उम्मीदवार के समर्थक व कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर प्रत्याशी के पक्ष मे वोट मांगे निश्चित ही प्रत्याशी की जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के सभी वर्गों के लिए अनेकों लाभकारी योजनायें चलायी हैं इसलिए प्रदेश की जनता सपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी। इस अवसर पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन की जिम्मेदारी ईमानदारी निभायेगा और प्रत्याशियों की जीत के लिए दिन रात कन्धा से कन्धा मिलाकर चलेगा। वहीं उद्घाटन अवसर पर सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी ने सपा व कांगेस गठबंधन के नेताओं को माल्र्यापण कर विजयी होने का आर्शिवाद लिया। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष नफीसुद्दीन, कांगे्रस शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, नफीसा बानो, रीता प्रजापति, बीना पटेल, बीरेन्द्र यादव, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, कपिल यादव, इन्द्रसेन यादव, वसीम अंसारी एडवोकेट, वलीउल्ला खाॅ, मो0 आजम खाॅ, रवीन्द्र यादव, चैधरी मंजर यार, तनवीर हुसैन, सउद अहमद, रहीम राईन, उवैस अहमद, चैधरी मोईन राईन, अरूण यादव, मनोज लोधी, मो0 आरिफ अंसारी, आदि सपा व कांगे्रस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment