फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के प्रधान डाकघर परिसर पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन मे बतौर मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी जयसिंह ने शिरकत की तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे सेवानिवृत्त पीसीएस उपजिलाधिकारी टीएन द्विवेदी ने हिस्सा लिया। विशाल कवि सम्मेलन मे स्थानीय कवियों के साथ-साथ गैर जनपद के कवियों ने भी हिस्सा लिया। विशाल कवि सम्मेलन मंच पर एक से बढ़कर एक गुदगुदाने वाले कवियों ने अपने कविता के माध्यम से आये लोगों का मन मोह लिया और तो और कवियों ने राजनीति की हलचल के साथ-साथ दलबदलू नेताओं के अलावा फगुनी वयार और होली के रंगों की कवि फव्वारों से वार कर अपनी चिंता को व्यक्त किया। सम्मेलन मे मुख्य आयोजक प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर केपी सिंह कछवाह, राजेन्द्र सिंह रज्जू भईया, अशोक दीक्षित, बीडी द्विवेदी, रामनरेश गौतम ने आये हुए कवि शिव शरण सिंह चैहान (अंशुमाली), मकसूदन दीक्षित, केपी सिंह कछवाह, अवध किशोर, गोविन्द, संतोष दीक्षित आदि कवियों को सम्मानित कर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया। आयोजक मण्डल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कवियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से वर्तमान, भविष्य और आने वाले समय की परिकल्पना कर लेता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment