फतेहपुर, शमशाद खान । मानव कल्याण सेवा आश्रम बल्दीधाम काढई द्वारा महाशिव रात्रि पर्व पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें शिव की अराधना के साथ साई बाबा के जयकारें से कार्यक्रम स्थल गूज उठा।
मलवां विकास खण्ड के कोढई गंाव स्थिति बल्दीधाम में महाशिवरात्रि पर्व पर मानव कल्याण सेवा आश्रम द्वारा कोढई स्थिति शिव मन्दिर में रूद्राभिषेक, सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया और रात्रि जागरण में कभी शिव की आराधना की गयी तो कभी साई बाबा के जयकारे लगाये जिससे आस-पास का गांव गूंज उठा आयोजन में कानपुर से आयी जागरण पार्टी ने लोगो को भावविभोर कर दिया। शिव ताडव की बेहतरीन पेशकश ने लोगो को आनन्द के सागर में डूबो कर रख दिया। आयोजित कार्यक्रम के कलाकारो द्वारा बृज की होली का भी लोगो ने लुफ्त उठाया। महाशिवरात्रि के मौके पर सिद्धपीठ में लोगो ने माथा टेकर मुरादे पूरी करने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता करण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई द्वारा किया गया। रात्रि जागरण का आयोजक राजेन्द्र सिंह रज्जू भईया ने आये हुये अतिथियों एवं श्रद्धालुओ का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पुतैया, दुर्गेश, सन्दीप, मुनैया, अरविन्द, महेश, अमित सिंह, शानू, रिक्कू आदि रहे।

No comments:
Post a Comment