फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे कल सम्पन्न हुए चैथे चरण के विधानसभा चुनाव मे सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावाकर रहे हैं। वही सदर विधानसभा मे त्रिकोणीय मुकाबला होने के चलते प्रत्याशियों के चेहरे पर चिन्ता की लकीरे खिंच गयी है। इस विधानसभा चुनाव राजनैतिक गणितज्ञों की गणित भी पूरी तरह से फेल हो गयी है। राजनैतिक गणितज्ञ भी बार यह तय नही कर पा रहे हैं कि कौन प्रत्याशी जीत का ताज पहनेगा।
सदर विधानसभा से भाजपा के विधायक विक्रम सिंह और गठबन्धन के प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी और बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। इस विधानसभा से यदि विक्रम सिंह चुनाव जीतते है तो भाजपा कमल चार बार खिलेगा। इसके पूर्व इस विधानसभा से पूर्वमंत्री राधेश्याम दो बार कमल खिला चुके हैं। वहीं गठबन्धन के प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी यदि जीत हासिल करते है तो दूसरी बार साइकिल विधानसभा पहुंचेगी। इससे पहले 2012 मे सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव मे पूर्व विधायक स्व0 सैयद कासिम हसन साइकिल मे सवार होकर विधानासभा मे सिरकत की थी। बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी की अगर ताजपोशी होती है तो बसपा का हांथी दूसरी बार विधानसभा मे अपना दखल देगा। इस विधानसभा मे पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी ने पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्त को 2002 मे हराकर बसपा के हांथी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे थे। पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी बसपा से 2002 मे विधायक बने थे उसके बाद से इस विधानसभा से बसपा का विधायक नही बना है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम के है अन्दर 11 मार्च को तय होगा कौन बनेगा सिकन्दर। बाहर हाल कुछ भी सदर विधानसभा मे तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे के मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।

No comments:
Post a Comment