Latest News

Tuesday, 21 February 2017

दो अपराधियों की पार्टी है भाजपा- राजबब्बर

फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राजबब्बर ने आज खागा कस्बे मे आयोजित गठबन्धन की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो अपराधियों की पार्टी है और यह दोनों गुजरात के अपराधी है। इनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमें चले हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री झासे का राजा है तथा देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन रोज चलता है और देश के प्रधानमंत्री की हिम्मत हो तो कल बुधवार है और वह देश के किसानों का कर्ज माफ कर दे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात करते हैं आज तक उनका कोई ऐसा कार्य जनहित मे नहीं दिखाई पड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काम बोलता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश मे गठबन्धन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा और बिजली का बिल आधा होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजबब्बर आज खागा कस्बे की एक राइस मिल मे चुनावी जनसभा मे बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करके उनके साथ छलावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह कर्ज माफ करेगी और केन्द्र मे सरकार बनते ही बहत्तर हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया था। उन्होनें कहा कि बिहार मे पैसे के दम पर सरकार बनाने के लिए सवा लाख करोड़ देने का झासा दिया था और सवा रूपया का प्रसाद तक नही चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्मैक कोपरैट देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। छोटा मोटा तड़ीपार गठबन्धन को कमजोर बताकर फर्जी वाहवाही लूटने मे लगा है किन्तु जनता उसको इसी विधानसभा में सबक सिखाकर वापस गुजरात भेज देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे अखिलेश यादव के नेतृत्व मे गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है जिसको यह दोनों अपराधी नही रोक पायेगे। उन्होंने जनसभा मे आई जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार पिछले काफी समय से जनता की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ते चला आया है इसको विधानसभा अवश्य पहुंचा देना। इस मौके मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल सिंह, पूर्व सांसद अशोक पटेल, देवेन्द्र सिंह गौतम, अमरदीप सिंह पप्पू, कलीम उल्ला, प्रकाश पाण्डेय, आरिफ गुड्डा, अखिलेश पाण्डेय, रवीन्द्र यादव, रेहाना बेगम, अमित मिश्रा नीटू, महेश द्विवेदी, इं0 पीरजादा कासिम, अभिमन्यु सिंह, अंशुमान मिश्रा, पीयूष दीक्षित, परवेज आलम, श्रवण गौड़, स्वरूपराज सिंह जूली, मनोज घायल, संतोष श्रीवास्तव, राकेश वन्दना शुक्ला, शेख एजाज अहमद, प्रिंस रियासत अली, योगेन्द्र पटेल, अनूप सिंह यादव, तौफीक अहमद आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News