Latest News

Tuesday, 21 February 2017

तेज धूप से लोग होने लगे बेहाल, ठण्ड ने किया बाय-बाय

फतेहपुर, शमशाद खान । ठण्ड का अहसास पूरी तरह से खत्म होते ही तापमान बढ़ने लगा है जिसकी वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। रात मे मामूली ठण्ड का अहसास ही होता है और पूरे दिन चटकती धूप से लोग गर्मी का अहसास करने लगे हैं। लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने छोड़ दिया है। युवतियां तो धूप से बचने के लिए स्टाल का इस्तेमाल करने लगी हैं। मौसम की चाल जिस तरह से बढ़ रही है उससे यही लगने लगा है कि अब बहुत जल्द ठण्ड के दिन विदा होने वाले हैं। बदलते मौसम की वजह से जनपद मे गर्मी का प्रभाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का अब धीरे-धीरे दोपहर मे बाहर निकलना मुश्किल शुरू हो गया है क्योकि बीते हफ्ते से लगातार तेज धूप निकल रही है जिसके कारण ठण्ड ने पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। खासतौर से दोपहर के समय तो तेज धूप के कारण लोग अभी से मार्च का अहसास करने लगे हैं। हालत यह है कि दिन मे गर्म कपड़े पहनना लोगों ने बंद कर दिया है। केवल रात मे मामूली ठण्ड के कारण ऊनी कपड़ो का इस्तेमाल किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News