Latest News

Sunday, 19 February 2017

चिट फंड कम्पनी के ठगी के शिकार चुनाव का करेेंगे बहिष्कार

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा तहसील क्षेत्र के खजुरिहापुर हमारा मिशन संस्था में धन लगाने वाले लोगो का पैसा न मिलने की शिकायत कर्ड बार अधिकारियों से की गयी लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने का पूरा मन बना लिया है। मालूम हो कि खजुरिहापुर हमारा मिशन संस्था संचालक राजेश मौर्य ने ज्यादा धन देने की लालच देकर क्षेत्र के लोगो का पैसा जमा कराना शुरू कर दिया। जिसमें सबसे अधिक अपने ही विरादरी के लोगों जमा करा कर अपनों को ही ठगा है। किसी तरह से खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण कर बच्चों का पेट पाल रहे मौर्य विरादरी को ही लाखो का कर्जदार बना दिया। साथ ही 25 में अन्य वर्ग के लोगों को राजेश मौर्या ने अपनी ठगी का शिकार बनाया। पीड़ितो का कहना है कि आठ माह में प्रशासन व जनप्रतिनिधियो के संज्ञान में चले लूट के खेल में यही लुटेरे के यहां जाकर कार्यालयों और सभाओं का उद्धाटन करते थे। और अब हमारे लुटने के बाद प्रशासन कोई मदद नही कर रहा है। आने वाली 23 फरवरी को चुनाव का बहिष्कार करके इन्हे सबक सिखाएगें। क्षेत्र के गरीबो के साथ करीब पांच सौ करोड़ रूपये की ठगी हुई है। इतने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का यह पहला मामला है। मौर्य विरादरी के लोगों को संस्था में नौकरी देने के नाम पर फ्रर्जी तरीके से कंपनी के लिए लोगो से पैसा जमा कराकर मोटा कमीशन देने की बात कही जाती थी। लुटेरा राजेश मौर्य के खिलाफ आलाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे पीड़ितों की प्रशासन ने भी कोई मदद नही की है बल्कि कार्यवाही के नाम पर सीधा पल्ला झाड़ लिया है। क्षेत्र के तवाह हुए लोग अब आगामी चुनाव मे ंबहिष्कार करने का पूरा मन बना लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News