Latest News

Sunday, 19 February 2017

डीएम ने मतदान केन्द्र मे विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

फतेहपुर, शमशाद खान । विधान सभा सामना निर्वाचन को सम्पत्र कराने हेतु कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में प्रेक्षक, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में समस्त नोडल अधिकारी, रिटनिंग आफीसर की बैठक सम्पत्र हुई। बैठक में विद्युत अधिकारियों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि दो दिन के अन्दर जहां मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था नही है तत्काल करा दिया जाये अन्यथा आयोग को सूचित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि निर्वाचन ऐसे कार्य में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य शौपें गये है समय से पूरा कर लिया जाये। उन्होने ईवीएम मशीन सभी विधान सभावार रखकर सम्बन्धित आरओ को मशीनों को सीज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेन्ट्रल बल जहाॅ रूके उन विद्यालयों में शौचालय, पानी विद्युत आदि सुविधाएं उपलब्ध रहे। जिसमें फोर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेंत्रों में भमण करेगे और समय-समय पर कन्ट्रोल रूम को सूचित करते रहेगे। इस अवसर पर प्रेक्षक जहानाबाद वीरेन्द्र भूषण, प्रेक्षक बिन्दकी प्रदीप कुमार, प्रेक्षक फतेहपुर केएस श्रीनिवास प्रेक्षक अयाहशाह वेद सिंह, प्रेक्षक हुसेनगंज जे, जयाकांतनन, प्रेक्षक खागा एन, डारलांग, पुलिस प्रेक्षक डा0 के0कानन, अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सी, इन्दुमती सभी आरओ व नोडल अधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News