Latest News

Sunday, 19 February 2017

मरीजों को जिला अस्पताल के आरओ-वाटर का पानी नहीं हो रहा नसीब

फतेहपुर, शमशाद खान । गर्मी दस्तक दे चुकी है, लोगों े गले भी सूखने लगे है। जिला अस्पताल की टोटियों में गर्म पानी आने के कारण मरीज बाहर के पानी का सहारा लेना शुरू कर दिए है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने का कोई प्रबंध नहीं है। जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर और आरओ पिछले एक साल से खराब पड़े है, लेकिन इनके मरम्मतीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। अस्पताल में लगा आरओ खराब हुए करीब एक साल से ज्यादा समय से खराब पड़ा है। कुछ दिन पहले तक वाटर कूलर में सीधे टंकी से पानी सप्लाई किया जा रहा था, मरीज और उनके परिजन टंकी का पानी पीने को मजबूर थे। टंकियों के ढक्कन खुले होने के कारण टोटियों से गंदगी भी आ रही थी और उसी को मरीज पीने के लिए मजबूर थे। टंकियों से गंदगी भी आ रही थी और उसी को मरीज पीने के लिए मजबूर थे। टंकियों की सफाई और बंद ढक्कन होने से अब गंदगी से निजात तो मिल गई है लेकिन अब गर्मी की शुरूआत होने से पानी गर्म आने लगा है। इसके लिए कुछ वर्षो पहले अस्पताल में आरओ और वाटर कूलर लगवाए गए थे, लेकिन वह भी पिछले एक साल से खराब पड़े है। गर्मी दस्तक दें चुकी है। और पीने के लिए पानी की व्यवस्था दूर-दूर तक नहीं नजर आ रही है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है। आरओ ओर वाटर कूलर तो अस्पताल में लगा रखे है। लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News