फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने जिला जेलों को भी राडार पर लिया है। निर्देश दिए गए है कि जेल में बंद रसूखदार और सियासी लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। जिससे वह किसी तरह की अराजकता न फैला सकें। इसके साथ ही अगर वह जेल के अंदर अन्य बंदियों के साथ बैठक करने का प्रयास करते है तो उन्हें इससे रोका जाए। चुनाव आयोग का मानना है कि जेलों में बंद रसूखदार या फिर राजनीतिक व्यक्ति, अंदर बैठकर कोई न कोई साजिश कर सकते है। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए विशेष निगहबानी की जरूरत है। आयोग ने सभी जेलों के अधीक्षकों को यह निर्देश दिए है। कि वह चुनाव संपन्न होने तक सतर्कता बरते और ऐसे लोगों पर नजर बनाकर रखें। इन लोगों से कौन-कौन लोग मिलने आते है उनका भी ब्योरा रखा जाए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोई भी प्रभावशाली या कद्दावर राजनीतिक व्यक्ति निरूद्ध हैं दूसरे जनपद से भी कोई राजनीतिक व्यक्ति स्थानांतरित होकर जेल नहीं आया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment