Latest News

Sunday, 19 February 2017

मोदी ने गठबन्धन पर किया वार, बसपा के प्रति रहे उदार

फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां भाजपा की चुनावी जनसभा मे जहां कांग्रेस और सपा के गठबन्धन पर बराबर वार करते रहे वहीं बसपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती पर जिक्र तक नही किया। जब कि प्रधानमंत्री अपनी हर चुनावी जनसभा मे बसपा और सपा गठबन्धन को ही निसाने पर रखते चले आये हैं किन्तु यहां की चुनावी जनसभा मे बसपा के खिलाफ पूरी तरह से वह चुप्पी साधे रहे। लगभग एक घंटे के सम्बोधन मे प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर ही बरसते रहे।
जनपद मे आगामी 23 फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांदा सागर मार्ग पर स्थित मण्डी समिति के पास के मैदान मे बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल मे देश की जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार मे था इतना भ्रष्टाचार किसी भी सरकार के कार्यकाल मे नहीं था। उन्होंने कहा कि केन्द्र मे भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। उन्होंने सपा मुखिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने डूबते जहाज पर सवारी की है और विधानसभा चुनाव मे जहाज डूब जायेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पूर्व की चुनावी जनसभा पर बसपा मुखिया एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री को आड़े हांथों लेते थे किन्तु आज की चुनावी जनसभा मे वह बसपा मुखिया के प्रति पूरी तरह से नरम दिखायी पड़े। उन्होंने अपने लगभग एक घंटे के सम्बोधन मे बसपा मुखिया अथवा उनकी पार्टी का नाम तक नहीं लिया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News